Bihar Inter Result 2026 Declared

Date:

बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंड में छात्र ने बाजी मारी है।

.

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित किया। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।

12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी।

35 दिन के अंदर नतीजे जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बन गया है।

पिछले साल 2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था।

इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

www.digilocker.gov.in

onlinebseb.in

secondary.biharboardonline.com

SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर।स्पेस>इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा।

8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट

बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड ने 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहरा है।

साल 2025 में साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे।

कॉमर्स वर्ग में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान पाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp