BIT सिंदरी के पूर्व छात्र देवनंदन प्रसाद सिंह का ईराक में निधन, कमर्शियल जहाज पर हमले में गयी जान

Date:

Iraq Israel War, (धनबाद से अजय कुमार उपाध्याय): धनबाद स्थित बीआईटी सिंदरी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र देवनंदन प्रसाद सिंह का ईराक और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्द में निधन हो गया है. वे वर्ष 1990–94 बैच के छात्र थे और अपने साथियों के बीच “देव” नाम से जाने जाते थे. उनकी मौत ईराक में बसरा नामक स्थान के पास एक कमर्शियल समुद्री जहाज पर हुए हमले के दौरान हो गयी. वे जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी पर तैनात थे. इस घटना के बाद उनके मित्रों, सहकर्मियों और बीआईटी सिंदरी परिवार में गहरा शोक व्याप्त है.

प्रतिभाशाली इंजीनियर थे देवनंदन प्रसाद सिंह

देवनंदन प्रसाद सिंह के सहकर्मियों ने बताया कि वे न केवल एक प्रतिभाशाली इंजीनियर थे, बल्कि बेहद दयालु, संवेदनशील और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति भी थे. उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे सभी के बीच बेहद लोकप्रिय थे. मैकेनिकल विभाग के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उनके सहपाठियों ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि “देव, तुम हमेशा हमारी यादों में रहोगे.

Also Read: जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल: SSP ने एक साथ 53 अफसरों को बदला, यहां देखें पूरी लिस्ट

The post BIT सिंदरी के पूर्व छात्र देवनंदन प्रसाद सिंह का ईराक में निधन, कमर्शियल जहाज पर हमले में गयी जान appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Israel drops charges against soldiers accused of abusing Gaza detainee

Five guards were later accused of "acting against the...

Anil Kumble names 2 greatest teams in the Indian Premier League (IPL)

Legendary Indian spinner and former captain Anil Kumble...

युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

विश्रामपुर. रेहला थाना क्षेत्र के उरसुला गांव के 21...
Join Us WhatsApp