BJP कार्यकर्ताओं को नहीं भूलती, बंगाल से राज्यसभा का टिकट मिलने पर बोले राहुल सिन्हा

Date:

Rahul Sinha on Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को राज्यसभा चुनाव 2026 में अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राहुल सिन्हा इस फैसले से बेहद खुश हैं. राज्यसभा चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही मंगलवार को उन्होंने कहा कि आज होली है. होली के दिन अशुभ का पतन और शुभ की शुरुआत हुई थी. वृंदावन में जिस दिन राधा-कृष्ण पवित्र होली खेलते हैं, उसी दिन पार्टी ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है.

समर्पित कार्यकर्ता को भाजपा में मिलती है बड़ी जिम्मेदारी

राहुल सिन्हा ने कहा कि पार्टी का यह फैसला उन कार्यकर्ताओं के लिए संदेश है, जो यह समझते हैं कि उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला. पार्टी ने कोई बड़ी जिम्मेदारी उन्हें नहीं दी. राहुल सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह अपने सभी पार्टी वर्कर्स पर नजर रखती है. उचित समय पर, उचित फैसला लेती है और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देती है.

ईश्वर से प्रार्थना है कि कभी मुझे अहंकार न हो

बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वे कभी हताश नहीं हुए. ईश्वर से हमेशा यही प्रार्थना की कि मुझे कभी अहंकार न हो. मैं जैसा पहले था, जैसा आज हूं, हमेशा वैसा ही रहूं, यही प्रार्थना सदैव करता रहा. बहुत से लोगों ने मुझे कई बार अलग-अलग तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन पार्टी के नेतृत्व पर मेरा विश्वास था. पार्टी ने उसे और मजबूत किया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शमिक को मौका मिले या मुझे, दोनों एक ही बात है

राहुल सिन्हा ने कहा कि कई बार शमिक भट्टाचार्य ने सार्वजनिक रूप से मुझसे कई बातें कहीं. जब शमिक को राज्यसभा का सांसद बनाया गया, तो उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा था कि मेरी जगह अगर राहुल सिन्हा को यह मौका मिलता, तो मुझे ज्यादा खुशी होती. राहुल सिन्हा ने कहा कि राहुल सिन्हा को राज्यसभा जाने का मौका मिले या शमिक भट्टाचार्य को, दोनों एक ही बात है.

शमिक को राज्यसभा का टिकट मिला, तो मन छोटा नहीं किया

राहुल ने कहा कि जब शमिक को टिकट मिला था, तो उनका मन छोटा नहीं हुआ. उन्होंने बढ़-चढ़कर शमिक के नामांकन से लेकर चुनाव तक में भाग लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा में हमारी परवरिश ही इसी तरह हुई है. शमिक को टिकट मिलता है, तो मैं उसके साथ हूं, अगर मुझे टिकट मिलता है, तो वो मेरे साथ है. यही हमारी ताकत है. हम इसी तरह से काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें : राहुल सिन्हा के लिए खुशियां लेकर आयी 2026 की होली, भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

उचित समय पर उचित निर्णय लेती है भाजपा

उन्होंने कहा कि आज प्रमाणित हो गया कि भाजपा कभी अपने किसी कार्यकर्ता को नहीं भूलती. हो सकता है कि मुझे लगे कि अभी मुझे कोई जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, लेकिन पार्टी उचित समय पर उचित निर्णय लेती है. आज के फैसले ने इसे प्रमाणित कर दिया है.

बंगाल के मुद्दों को जोरदार तरीके से संसद में उठाऊंगा

राहुल सिन्हा ने कहा कि अब मैं राज्यसभा में बंगाल की जनता की आवाज उठाऊंगा. बंगाल के मुद्दों पर बात करूंगा. हालांकि, मुझे दो-ढाई महीन से ज्यादा इसका मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी. जनता की पीड़ा खत्म होगी.

बंगाल की समृद्धि और उन्नति की बातें देश को बताऊंगा

उन्होंने कहा कि बंगाल में जब भाजपा की सरकार बन जायेगी, तो वे राष्ट्रीय मुद्दों को राज्यसभा में उठायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काम के माध्यम से जो चमक बिखेर रहे हैं, उन विषयों पर उच्च सदन में बात करेंगे. राष्ट्रीय समस्या को और प्रमुखता से उठायेंगे. पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे निभाने की हरसंभव कोशिश करेंगे. भाजपा सांसदों के साथ मिलकर बंगाल की समृद्धि और उन्नति की बातें देश के कोने-कोने तक पहुंचायेंगे.

इसे भी पढ़ें

कौन हैं राहुल सिन्हा, जिन्हें भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

राज्यसभा चुनाव 2026: TMC की LGBTQ प्रत्याशी मेनका की हैं ये प्राथमिकताएं

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

LGBTQ समुदाय की पहली राज्यसभा सदस्य बनेंगी मेनका गुरुस्वामी, बंगाल से टीएमसी के ये हैं 4 उम्मीदवार

The post BJP कार्यकर्ताओं को नहीं भूलती, बंगाल से राज्यसभा का टिकट मिलने पर बोले राहुल सिन्हा appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sialkot Stallionz rebranded as Multan Sultans ahead of PSL 2026 | CricTracker

Even before playing their first-ever match in the Pakistan...

Basmati exports hit by Middle East war as 4 lakh metric tonnes pile up at ports

A sharp escalation in the Middle East...

What Does The Oldest Listed Company On Dalal Street Do Today?

Synopsis: A more than century old listed entity has...

Renuka Thakur Ruled Out Of Only Test Against Australia; Kashvee Gautam Named Replacement

Senior pacer Renuka Thakur has been ruled out of...
Join Us WhatsApp