
पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर डीसी अजय नाथ झा ने जांच का आदेश दिया है. शनिवार को बीजीएच पहुंचे और घटना में घायल मिथिलेश ठाकुर, अनिल रविदास, गुलाब चंद्र दास, मदन कुमार नायक, शुभम कुमार दास व रूद्र दास से मिल कर स्थिति की जानकारी ली. चिकित्सा पदाधिकारियों से भी विवरण प्राप्त किया. चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि इलाज में लापरवाही नहीं हो. सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद को भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिया. मालूम हो कि खेतको में महावीरी झंडा खड़ा करने के दौरान हाइटेंशन तार झंडा से छू गया था और इसमें छह लोग झुलस गये थे. जिला प्रशासन ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बना कर सभी घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया था. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया है.
घटना की जांच के लिए बेरमो एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने घायलों से कहा कि स्वस्थ होने पर भगवान श्री राम व हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं. डीसी ने कहा कि प्रशासन अगर कोई दिशा निर्देश जारी करता है, तो उसका अक्षरशः अनुपालन जरूरी है. इसके पीछे आमजनों की सुरक्षा और उनका हित छुपा होता है.30 साल बाद पंचौरा में निकला रामनवमी जुलूस
बोकारो के उत्तरी विस्थापित क्षेत्र स्थित पंचौरा गांव में लगभग 30 साल के बाद शुक्रवार को रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला गया. लंबे समय से यहां पूजा तो होती रही, लेकिन शोभा यात्रा की परंपरा बंद थी. शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन भी किया गया तथा मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया. जुलूस में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को और खास बना दिया. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. आयोजन में जयप्रकाश गोस्वामी, अनिल सिंह, रूपलाल गोस्वामी, रोहित सिंह, अशोक गोस्वामी, कामेश गोस्वामी आदि भूमिका रही.
The post Bokaro News : खेतको की घटना को लेकर डीसी ने दिया जांच का आदेश appeared first on Prabhat Khabar.


