
पिंड्राजोरा गांव में जल संकट को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ जयदेव कुमार महतो के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने रविवार को बोकारो विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात की. उन्होंने पत्थर खदान जलाशय से गांव में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक प्रस्तावित परियोजना के साथ आवेदन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि जल संकट के कारण उन्हें पीने का पानी के लिए घर से काफी दूर जाना पड़ता है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है. मौके पर रूपा देवी, आरती देवी, खुशबू देवी, पंकज गोप एवं दीपक कुमार महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
मवेशियों के लिए नाद और राहगीरों के लिए की प्याऊ की व्यवस्था
बोकारो राजपूताना परिवार की ओर से मवेशियों के लिए नाद और राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है. रविवार को संस्था की ओर से सेक्टर-12, सेक्टर-2 कृष्णा मोड़, सेक्टर-2 क्लब मंदिर और चास के नंदुआ स्थान सहित लगभग एक दर्जन चिन्हित स्थानों पर मवेशियों के लिए नाद और मंदिरों व सार्वजनिक जगहों पर शीतल जल के लिए प्याऊ (घड़ा) स्थापित किया गया. मौके पर संस्था के अध्यक्ष लाल सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह, महासचिव अनिल सिंह, सचिव उमेश सिंह, स्थायी सदस्य अरविंद कुमार चौहान और सलाहकार दीपक परमार सहित युगल सिंह, कौशल सिंह, उमेश कुंवर, पिंटू सिंह, अखिलेश सिंह, धूपेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, संजय सिंह, विकास सिंह, राजू सिंह, विकास सिंह, सिद्धनाथ सिंह मौजूद थे.The post Bokaro News : जल संकट को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन appeared first on Prabhat Khabar.


