CBI in Action: बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन गिरफ्तार

Date:

CBI in Action: बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन गिरफ्तार

West Bengal Post Poll Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के बाद प्रदेश में हुई राजनीतिक हिंसा मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. बंगाल चुनाव के 5 साल बाद सीबीआई ने उस केस में 5 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को उत्तर 24 परगना जिले में उसके ससुर के घर से हुई.

चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुई थी हिंसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई 2021 को आये थे. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी थी. इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गयी. हत्या, बलात्कार और बलात्कार की कोशिश जैसे गंभीर मामले दर्ज हुए. इन्हीं मामलों में एक केस में नजीर हुसैन की गिरफ्तारी हुई है.

हत्या की साजिश का आरोप

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि नजीर हुसैन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची. 2 मई 2021 की सुबह हसनुर जमां को घेरकर उनकी हत्या कर दी गयी. बताया गया है कि राजनीतिक दुश्मनी और मस्जिद की जमीन पर क्लब हाउस बनाने को लेकर विवाद इस हत्या की वजह बना.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाईकोर्ट के आदेश पर CBI जांच

यह मामला उन केसों में एक है, जिनकी जांच कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गयी थी. चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच की मांग करते हुए कई रिट याचिकाएं दाखिल की गयीं थीं. उसके बाद जांच केंद्रीय एजेंसी को जांच की जिम्मेदारी दी गयी.

12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

इस केस में नजीर हुसैन समेत कुल 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र यानी चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. मामला फिलहाल बारासात कोर्ट में चल रहा है. गिरफ्तारी के बाद नजीर हुसैन को बारासात अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 की तैयारी पर मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ इलेक्शन कमीशन की बैठक कल

बंगाल में फ्री एंड फेयर इलेक्शन की उम्मीद, बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस

बंगाल में हिंसा और उत्पीड़न का शिकार हो रहे आम लोग, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

खून की नदी बहे… पर सियासत गरमायी : बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC का BJP पर हिंसा भड़काने का आरोप

The post CBI in Action: बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp