![]()
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 मार्च के नवादा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत कुंती नगर, बुधौल स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध 18 मार्च 2026 के लिए लागू रहेगा। इस ‘नो-फ्लाई जोन’ के तहत ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा-मोटर, पैरा-ग्लाइडर और पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित सभी प्रकार के गैर-पारंपरिक उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ड्रोन नियम-2021, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले, नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीएम अमित अनुराग और सीडीपीओ उल्लास कुमार सहित कई अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक बेहतर पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी न हो। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा में तैनात होने वाले कर्मी भी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। नवादा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री नवादा के लिए कोई बड़ी घोषणा या सौगात दे सकते हैं, जिसमें चीनी मिल का मुद्दा लोगों के ध्यान का केंद्र बना हुआ है।
CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कल नवादा में:कार्यक्रम स्थल से 5 किमी तक नो-फ्लाई जोन, सुरक्षा कड़ी, बड़े ऐलान की संभावना
Date:




