CM नीतीश के बेटे निशांत से महिलाएं बोलीं-शादी कर लीजिए:अब परिवार बढ़ाइए; शर्माते हुए निशांत ने कहा- और सब ठीक है ना

Date:


JDU जॉइन करने के बाद से CM के बेटे निशांत लगातार एक्टिव हैं। गुरुवार को पटना में पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वो अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में भी लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने निशांत को आशीर्वाद दिया। निशांत ने कहा कि, मैं बचपन में यहीं रहता था। इसके बाद महिलाओं ने कहा कि, आप परिवार बढ़ाइए। शादी कीजिए। शादी की बात को निशांत टाल गए। वो महिलाओं और लोगों से कहने लगे और सब बढ़िया है ना और फिर आगे निकल गए। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद आज निशांत कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा है कि वो अपने पापा के विकास के काम को आगे बढ़ाएंगे और आज दादा-दादी का आशीर्वाद लिया है।समर्थकों ने भावी सीएम होने के नारे लगाए हैं। बिहार का सीएम कैसा हो निशांत जैसा हो के नारे लगे दरअसल, निशांत गुरुवार की दोपहर निशांत कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। निशांत कुमार सीधे ‘रामलखन सिंह वाटिका’ गए। वहां उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय राम लखन सिंह, दादी परमेश्वरी देवी और माता स्वर्गीय मंजू सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए। वाटिका में नमन करने के बाद उन्होंने गांव के स्थित देवी स्थान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यकर्ताओं ने ‘निशांत कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगाए, बल्कि ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत भैया जैसा हो’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। निशांत के कल्याण बिगहा पहुंचने के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए पार्टी जॉइन करने के बाद लिया पिता का आशीर्वाद निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें जदयू का गमछा और टोपी पहनाकर पार्ट की सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह समेत जदयू के कई दिग्गज नेता और सैकड़ों मौजूद रहे। निशांत बोले- मां की बहुत याद आ रही है सोमवार को निशांत कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। निशांत ने कहा था कि, ‘यहां मेरी मां की प्रतिमा है, माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है, उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी महसूस होती है, वो रहती तो और अच्छा होता।’ CM बनने के सवाल को टाल गए थे निशांत निशांत ने आगे कहा था कि, ‘बिहार के सभी 38 जिलों में यात्रा करूंगा, अभी डिसाइड कर रहा हूं।’ T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंडिया को जीत की बधाई दी है।’ पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि आप CM बनें। निशांत इस सवाल को टालते हुए आगे बढ़ गए थे। निशांत कुमार उसी दिन पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने मत्था टेका और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद निशांत बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। निशांत बोले- मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा पार्टी जॉइन करने के बाद निशांत ने कहा था, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’ इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp