Top 5 This Week

Related Posts

DAC numbers issued, yet three Ranchi gas agencies have a backlog of 14,697

रांची20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी रांची में रसोई गैस की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों की लापरवाही ने लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। डीएसी नंबर जारी होने के बाद भी वे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं।

यह खुलासा शनिवार को एसडीओ कुमार रजत और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ। एसडीओ ने कहा कि डीएसी नंबर जारी होने के बाद भी तीन एजेंसियों के पास 14,697 का बैकलॉग है। इनमें उरांव गैस एजेंसी के पास 3733, आनंद गैस एजेंसी के पास 6800 और इन्द्रप्रस्थ गैस एजेंसी के पास 4164 गैस सिलेंडरों का बैकलॉक है। एसडीओ ने सख्त आदेश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का डीएसी नंबर जारी हो चुका है, उन्हें सिलेंडर दें। हर हाल में होम डिलीवरी करें, क्योंकि भीड़ लगने पर कार्रवाई होगी। सभी एजेसियां बैकलॉग जल्द से जल्द खत्म करें।

बैठक में गैस एजेंसी संचालकों ने कहा कि तेल कंपनियों की ओर से मांग के अनुरूप उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इस पर एसडीओ ने इंडियन ऑयल के पदाधि​कारियों को तीनों एजेंसियों को तत्काल गैस की आपूर्ति करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि गैस लेने के लिए इन्हीं तीनों एजेंसियों के गोदाम और कार्यालय में सबसे अधिक भीड़ जुट रही थी।

Spread the love

Popular Articles