Darbhanga Commissioner जनसुनवाई | Issues Resolution; DM Review Meeting

Date:

जिलाधिकारी कौशल कुमार जनसुनवाई करते हुए।

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की गई और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्य

.

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद समेत आमजन से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। आयुक्त ने सभी आवेदकों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके। आयुक्त ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और आज सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई करते हैं।

जनसुनवाई करते आयुक्त।

जनसुनवाई करते आयुक्त।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 203 पैक्स और व्यापार मंडल धान अधिप्राप्ति कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 6944 किसानों से 38,749.42 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 77 प्रतिशत है।

अधिप्राप्त धान के बदले अब तक 6803 किसानों (करीब 98 प्रतिशत) को भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 48 घंटे के भीतर सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में यह भी बताया गया कि अब तक 3741 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से कम है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए चावल आपूर्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में संयुक्त निबंधक विजय कुमार सिंह, सहायक निबंधक संजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी बैठक करते हुए।

जिलाधिकारी बैठक करते हुए।

कंसी स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) दरभंगा की ओर से सदर प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय कंसी में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह सखी वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करना और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक और वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस दौरान विवाह की वैधानिक आयु और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई।

छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, साइबर सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को एमएचएम किट वितरित की गई।

होरलपट्टी विद्यालय में आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

जिला आयुष समिति-सह-जिला संयुक्त औषधालय दरभंगा के देखरेख में हायाघाट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरलपट्टी में आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंदेश्वर कुमार श्रीवास्तव ने की।

इस अवसर पर जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि राज्य आयुष समिति के निर्देश पर समाज में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और नेचुरोपैथी चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गलत जीवनशैली और खानपान से होने वाले रोगों से बचाव के लिए स्वच्छ दिनचर्या, संतुलित आहार, योग-व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। कार्यक्रम में छात्रों को नीम, आंवला, जामुन, गिलोय, एलोवेरा, तुलसी और हल्दी जैसे औषधीय पौधों के महत्व के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम से लगभग 215 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। अंत में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

बच्चियों को जागरूक करते हुए

बच्चियों को जागरूक करते हुए

डीएम के जनता दरबार में 40 से अधिक मामलों की सुनवाई

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान 40 से अधिक परिवादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें 37 ऑनलाइन और 3 ऑफलाइन आवेदन शामिल थे। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बाल संरक्षण से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई हुई।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। आधे से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी।

जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी।

जनता दरबार में हासिल शिकायतों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, आईटी सेल की नोडल पदाधिकारी पूजा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Power Stock Jumps 3% After Signing Agreement with GUVNL for Battery Storage Project in Gujarat

Synopsis: Small-cap stock jumps 3% as its subsidiary, Rajesh...

पंडारक के इशित्व आनंद बिना कोचिंग घर में ही पढ़ कर आईएएस अफसर बने

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025...

Mexico’s Sheinbaum pledges robust World Cup security in visit to Jalisco | Crime News

The Mexican president says 100,000 security personnel will be...
Join Us WhatsApp