![]()
दरभंगा में आज और कल जॉब कैंप लगेगा। कैंप प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से लगाया जा रहा है। सहायक निदेशक (नियोजन) ने जानकारी दी कि Paytm Services Pvt. Ltd. के माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
.
18 मार्च को बिरौल (SDC) KYP सेंटर और 19 मार्च को बेनीपुर (SDC) KYP सेंटर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक इंटरव्यू आयोजित होगा। इस जॉब कैंप में Field Sales Executive और Senior Field Sales Executive के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 12वीं, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,666 रुपए से 21,000 रुपए (CTC) तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ मेडिकल सुविधा, बीमा (इंश्योरेंस) और मासिक इंसेंटिव का लाभ भी मिलेगा।
दरभंगा में ही करनी होगी नौकरी
चयनित उम्मीदवारों को दरभंगा में ही नौकरी दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी National Career Service (NCS) पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर या नियोजनालय कार्यालय में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है, इसलिए अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।




