Deepika Vs Ranveer Education: दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह…स्टार कपल में से किसने की है ज्यादा पढ़ाई?

Date:

Deepika Vs Ranveer Education: दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह...स्टार कपल में से किसने की है ज्यादा पढ़ाई?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Vs Ranveer Singh Education: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है. दोनों ने अपने करियर में खास और बड़ा नाम कमाया है. जहां दीपिका हिंदी सिनेमा में 18 सालों से एक्टिव हैं, तो वहीं रणवीर को भी बॉलीवुड में काम करते हुए 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं. दोनों की गिनती बॉलीवुड सुपरस्टार्स में होती है. दोनों की ही एक्टिंग का हर कोई मुरीद है. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि इस स्टार कपल ने कहां तक पढ़ाई की है?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही कई दफा अपनी एक्टिंग से खुद को साबित कर चुके हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों ही बॉलीवुड में आज के दौर में सबसे कामयाब और सबसे पॉपुलर कलाकार हैं. ये बात फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स भी अच्छे से जानते हैं. लेकिन, रणवीर और दीपिका के कई फैंस को उनकी एजुकेशन के बारे में पता नहीं होगा. आज उनकी फिल्मों और एक्टिंग से दूर हम आपको कपल की एजुकेशन के बारे में बता रहे हैं.

दीपिका पादुकोण की एजुकेशन

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में हुआ था. 40 साल की हो चुकीं दीपिका ने स्कूल की पढ़ाई बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से की है. फिर उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में BA की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था. लेकिन, एक्ट्रेस इसी बीच मॉडलिंग में आ गईं और पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद साल 2007 में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इससे पहले उनका एक्टिंग डेब्यू साल 2006 में कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से हुआ था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में धुरंधर पर टूट पड़े लोग, नेटफ्लिक्स पर आते ही बनी नंबर 1 फिल्म

रणवीर सिंह की एजुकेशन

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था. धुरंधर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, सिंबा, गली बॉय सहित कई शानदार फिल्में दे चुके रणवीर ने ‘एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स’ (मुंबई) से पढ़ाई की है. इसके बाद वो अमेरिका चले गए थे और वहां ‘इंडियाना यूनिवर्सिटी’ से ‘बैचलर ऑफ आर्ट्स’ की डिग्री ली थी. जबकि बॉलीवुड में डेब्यू साल 2010 की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why the Company Struggles with High Inventory and Cash Conversion

Synopsis: Lodha’s elevated inventory days stem from its township-led,...

The feline Avengers: 5 cat ‘superpowers’ that put superheroes to shame

3 min readNew DelhiFeb 8, 2026 04:56 PM IST Cats...

HDFC Bank net profit up 11.5% Rs 18,653.75 cr in Q3 | Business News

2 min readMumbaiJan 18, 2026 04:29 AM IST HDFC Bank...
Join Us WhatsApp