Dhanbad Mayor Candidate Sanjeev Singh Visits SNMMCH Violence Victims

Date:

धनबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायक सह धनबाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पहुंचे। उन्होंने मतदान के दिन हुई मारपीट की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले अधीक्षक डॉ. डी.के. गैंडोरिया से मुलाकात कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के दास बस्ती में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में ऋत्विक दास और शशि शेखर नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपातकालीन विभाग में भर्ती घायलों से बातचीत की

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सर्जिकल आईसीयू और आपातकालीन विभाग में भर्ती घायलों से बातचीत की, उनसे घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से कहा कि मतदान जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मारपीट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Throwback: When Taylor Swift Opened Up About Admiring Indian Cinema and Music

Taylor Swift has recently been linked to India, thanks...

Mexico hunts 23 inmates sprung from jail during wave of violence

The prisoners escaped from a jail in Puerto Vallarta...

FASTags to wallet, you can use available balance beyond March 15 deadline

The Reserve Bank of India (RBI), while extending the...
Join Us WhatsApp