Dhanbad News: अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का संचालन अब स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे

Date:

Dhanbad News: अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का संचालन अब स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे

धनबाद, शहर में नगर निगम की ओर से संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूआम) केंद्रों के संचालन में अब बड़ा बदलाव किया गया है. इन केंद्रों का संचालन अब जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जाएगा. इस नयी व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और मॉनिटरिंग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है.

नयी व्यवस्था के तहत यूआम केंद्रों में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जिम्मेदारी जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गयी है. वहीं इन केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की जिम्मेदारी भी अब स्वास्थ्य विभाग निभाएगा. दूसरी ओर इन केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग नगर निगम द्वारा प्रदान किया जाएगा.

एचएमआइएस पोर्टल पर दर्ज होगा पूरा डेटा

यूआम केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को आने वाले दिनों में अपने कार्य से संबंधित सभी आंकड़े एचएमआइएस (एचएमआइएस) पोर्टल पर दर्ज करनी होगी. इसमें मरीजों का विवरण, दवाओं की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी. यह डेटा जिला स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की तरह ही ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा. जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षणनई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूआम के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण में पोर्टल पर डेटा एंट्री, मरीजों के रिकॉर्ड प्रबंधन और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

जिले में 32 यूआम केंद्र संचालितवर्तमान में जिले में कुल 32 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र संचालित हो रहे हैं. इन केंद्रों के माध्यम से शहरी क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाती हैं. नयी व्यवस्था लागू होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इन केंद्रों की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

The post Dhanbad News: अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का संचालन अब स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp