Dhanbad News: अवैध कनेक्शन, पाइपलाइन में छेड़छाड़ और मोटर के उपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई

Date:

Dhanbad News: नगर निगम की बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने पर बनी रणनीति Dhanbad News: गर्मी में संभावित जल संकट को देखते हुए धनबाद नगर निगम ने अवैध जल कनेक्शन, पाइप लाइन से छेड़छाड़ और मोटर के अवैध उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है. नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये गये. ऐसे मामलों में प्रवर्तन टीम गठित कर झारखंड नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. बैठक में शहर में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं की स्थिति और गर्मी में निर्बाध जलापूर्ति की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सभी सहायक नगर आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जुडको लिमिटेड, एलएंडटी, श्रीराम इपीसी तथा विभिन्न संचालन एवं अनुरक्षण एजेंसियों के प्रतिनिधि और नगर निगम के अभियंता उपस्थित थे.

जलापूर्ति संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए टास्क फोर्स व कोल सेंटर स्थापित होगा

बैठक में संभावित जल संकट और आपात स्थितियों से निपटने के लिए नगर निगम स्तर पर विशेष टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया. इस टास्क फोर्स में वार्ड वार नगर प्रबंधकों और अभियंताओं की टीम बनायी जायेगी. यह टीम जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों की त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी. नगर निगम स्तर पर एक समर्पित कॉल सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके माध्यम से नागरिकों से प्राप्त जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जाएगा.

सभी पानी टैंकरों की होगी जांच

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी पानी टैंकरों का सर्वेक्षण किया जाए. जिन टैंकरों में तकनीकी खराबी या अनुरक्षण से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाये. ताकि जरूरत पड़ने पर जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा सके.

अवैध कनेक्शन से घट रहा पानी का दबाव

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं ने जानकारी दी कि कई स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन, पाइपलाइन टैपिंग और मोटर के उपयोग के कारण पानी के दबाव में कमी आ रही है. इस पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे मामलों में प्रवर्तन टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जलमीनार परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में शहर में प्रस्तावित और निर्माणाधीन एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर (जलमीनार) से जुड़ी लंबित परियोजनाओं की भी समीक्षा की गयी. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित विभागों से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द प्राप्त कर परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर किया जाये.

हैंडपंपों का सर्वे और जियो टैगिंग

नगर निगम के जलापूर्ति अनुभाग को निर्देश दिया गया कि शहर के सभी हैंडपंपों का व्यापक सर्वेक्षण और जियो टैगिंग की जाये. इससे उनकी वास्तविक स्थिति का पता चलेगा और समय पर मरम्मत व अनुरक्षण कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा.

जल संकट वाले क्षेत्रों की होगी पहचान

सहायक नगर आयुक्तों और नगर प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित जल संकट वाले इलाकों की पहचान करने का निर्देश दिया गया. एक सप्ताह के भीतर ऐसे क्षेत्रों की सूची तैयार की जायेगी. जरूरत पड़ने पर इन इलाकों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जायेगी.

कतरास व सिंदरी में चल रही जलापूर्ति परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में कतरास, सिंदरी और कोयला प्रभावित क्षेत्रों में चल रही जलापूर्ति परियोजनाओं की भी समीक्षा की गयी. कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाये. साथ ही, जिन क्षेत्रों में वैध घरेलू जल कनेक्शन देने की संभावना है, वहां इच्छुक नागरिकों को मौके पर ही आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाये.

The post Dhanbad News: अवैध कनेक्शन, पाइपलाइन में छेड़छाड़ और मोटर के उपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gandhi Nagar Market set to be revamped, consultant appointed to prepare plan

To improve infrastructure and provide better experience for shoppers,...

T20 World Cup 2026: Give Bumrah the first over itself if you feel that is the match-up, says Anil Kumble | CricTracker

Legendary India spinner Anil Kumble has insisted that Jasprit...

Samastipur UPSC Rank 102 Abhishek Quits Job, Returns Home

UPSC सिविल सर्विस-2025 परीक्षा में समस्तीपुर के अभिषेक चौहान...

What is the highest team score in a T20 World Cup final? | Cricket News

4 min readUpdated: Mar 8, 2026 10:03 AM IST After...
Join Us WhatsApp