Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पोस्टिंग

Date:

स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी पास डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी की है. आदेश के अनुसार सत्र 2022–2025 में राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान और एमजीएम मेडिकल कॉलेज से पीजी डिग्री, डिप्लोमा उत्तीर्ण 170 से अधिक चिकित्सकों को पीजी बांड सेवा के तहत विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट के रूप में तैनात किया गया है. इन डॉक्टरों की पोस्टिंग शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेडिनी राय मेडिकल कॉलेज, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और एमजीएम मेडिकल कॉलेज में की गयी है. सर्जरी, मेडिसिन, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी समेत कई विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. सभी चिकित्सकों को आदेश जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा. यह नियुक्ति पीजी बांड के तहत तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. इससे राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होने और मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद है.

एसएनएमएमसीएच के इन विभागों में मिले डॉक्टर

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीजी बांड के तहत कई विभागों में वरीय रेजिडेंट, ट्यूटर की तैनाती की गयी है. जारी सूची के अनुसार यहां 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पोस्टिंग की गयी है. सर्जरी में सात, बायोकेमिस्ट्री में एक, ऑप्थैल्मोलॉजी (आंख) में दो, ऑर्थोपेडिक्स में दो, एनेस्थिसियोलॉजी में तीन, इएनटी में दो, रेडियो डायग्नोसिस में दो, फिजियोलॉजी में एक, पैथोलॉजी में दो, फार्माकोलॉजी में एक, पीएसएम में एक, मेडिसिन में पांच, माइक्रोबायोलॉजी में दो, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी में तीन व पीडियाट्रिक्स में दो डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी है.

The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पोस्टिंग appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp