
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में चल रहा है इलाज Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के भूतगढ़िया में शुक्रवार की शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार भूतगढ़िया निवासी सच्चिदानंद कुमार वर्णवाल (36) का घर में किसी बात को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया. इसके बाद उसने कमरे में अपने को बंद कर लिया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ. दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. कमरे में सच्चिदानंद को अचेत अवस्था में पाया. इसके बाद परिजन उसे तत्काल एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है.
The post Dhanbad News: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर appeared first on Prabhat Khabar.




