Dhanbad News: बीबीएमकेयू. यूजी के 416 व पीजी के 42 छात्रों का रजिस्ट्रेशन त्रुटिपूर्ण

Date:

Dhanbad News: बीबीएमकेयू. यूजी के 416 व पीजी के 42 छात्रों का रजिस्ट्रेशन त्रुटिपूर्ण

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2025-29 एवं 2025-27 के छात्रों के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी सामने आयी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यूजी के 416 और पीजी के 42 छात्रों के रजिस्ट्रेशन त्रुटिपूर्ण मिले हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्रों की सूची भी जारी कर दी है. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन आवश्यक दस्तावेजों की कमी या रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हुई त्रुटियों के कारण लंबित रखा गया है. ऐसे में इन छात्रों को आगामी परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है.

त्रुटियों का निराकरण जल्द कराने का निर्देश

विश्वविद्यालय ने संबंधित छात्रों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपने संबंधित महाविद्यालय या विभाग से संपर्क कर पंजीयन से जुड़ी त्रुटियों का निराकरण करायें, ताकि निर्धारित समय सीमा में वे परीक्षा फॉर्म भर सकें. नोटिस में यह भी कहा गया है कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य है. इसे संबंधित कॉलेज या विभाग से प्राप्त किया जा सकता है.

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तय

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, एमए, एमएससी, एमकॉम के लिए बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 मार्च तय की गयी है. वहीं 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 मार्च 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं यूजी सेमेस्टर- वन (सत्र 2025–28/29) के लिए बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च है. इसके बाद 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक अप्रैल तक फॉर्म जमा कर सकते हैं.

The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू. यूजी के 416 व पीजी के 42 छात्रों का रजिस्ट्रेशन त्रुटिपूर्ण appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp