Dhanbad News: मछली पकड़ रहा युवक बराकर नदी में डूबा, तलाश जारी

Date:

Dhanbad News: मछली पकड़ रहा युवक बराकर नदी में डूबा, तलाश जारी

टुंडी के मधुरसा स्थित बराकर नदी में हुई घटना एनडीआरएफ की टीम से किया जा रहा है संपर्क : सीओ कैप्शन : शंकर सोरेन का फाइल फोटो नदी किनारे रखा युवक का कपड़ा और गोताखोरों की भीड़. प्रतिनिधि, टुंडी टुंडी थाना क्षेत्र के मधुरसा स्थित बराकर नदी में सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे मछली मारने के क्रम में सिंदुआरीटांड़ गांव निवासी शंकर सोरेन (22) में नदी में डूब गया. घटना के बाद स्थानीय गोतोखोरों व युवक के साथियों ने नदी में उसकी तलाशी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. नदी में उसकी तलाश देर शाम तक जारी थी. इसकी सूचना मिलते ही टुंडी के प्रभारी सीओ सुरेश वर्णवाल, घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि नदी में युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया जा रहा है. कैसे हुई घटना घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शंकर सोरेन अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर में बराकर नदी में मछली मार रहा था. इस दौरान नदी डायनामाइट विस्फोट करने के बाद वह मछली पकड़ने के लिए नदी में कूद गया. इसके बाद वह नहीं निकला. यह देख उसके साथियों ने शोर मचाया और नदी में उसकी तलाश शुरू की. स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन नदी में उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नदी में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. पिछले साल हुई है शादी, पत्नी है गर्भवती शंकर सोरेन की शादी पिछले साल हुई है. उसकी पत्नी गर्भवती है. शंकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. उनके वृद्ध पिता सोबरन सोरेन झाड़-फूंक करते हैं. घटना के बाद उसके घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

The post Dhanbad News: मछली पकड़ रहा युवक बराकर नदी में डूबा, तलाश जारी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp