Dhanbad News: महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने का लिया संकल्प

Date:

Dhanbad News: महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर धनबाद समाहरणालय से सोमवार को महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली. इसमें 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. रैली को उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पूर्व सभी को नशा मुक्त व बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने की शपथ दिलाई गयी. रैली सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तीकरण का प्रतीक

उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी के अधिकारों, समानता व उनके सामाजिक, आर्थिक योगदान के सम्मान और सशक्तीकरण का वैश्विक प्रतीक बन गया है. हर क्षेत्र में महिलाओं का संघर्ष, उनकी उपलब्धियां, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व अन्य क्षेत्र में उनके योगदान को पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए जिले में कई योजनाएं चल रही है. उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बेलगड़िया में 80-80 महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें मशरूम की खेती, बांस व जुट की सामग्री बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

महिला सशक्त होंगी, तो परिवार व समाज मजबूत बनेगा

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर योगदान दे रही है. महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार व समाज सशक्त बनेगा. रैली में महिला पुलिसकर्मी, सुपरवाइजर, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी आदि शामिल हुईं. मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी आदि थे.

The post Dhanbad News: महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने का लिया संकल्प appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Former England batsman heaps praise on Jasprit Bumrah for his bowling performances at the T20 World Cup

3 min readMar 10, 2026 02:20 PM IST Former England...

650 स्टॉलों पर दिखी मिनी इंडिया की झलक, रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मोरहाबादी मैदान में पारंपरिक कला, शिल्प और संस्कृति का...

Indian cricket team to pocket $14m for record T20 World Cup win | ICC Men’s T20 World Cup News

India’s cricket board announces a $14.24m bonus in addition...
Join Us WhatsApp