Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: मेमको मोड़ के पास मार्बल दुकान में लगी भीषण आग

Dhanbad News: मेमको मोड़ के पास मार्बल दुकान में लगी भीषण आग

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एट लेन मेमको मोड़ के पास स्थित लक्ष्मी मार्बल सेंटर में गुरुवार की रात भीषण आग लग गयी. सूचना मिलने पर अग्निशमन की तीन गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. समाचार लिखे जाने तक आग नहीं बुझायी जा सकी थी. आग से आठ-दस लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पूरी तरह से आग बुझने के बाद भी नुकसान का सही आकलन हो सकेगा.

धुआं व लपटें देख लोगों को आग लगने का पता चला

जानकारी के अनुसार उक्त दुकान केंदुआ निवासी रवींद्र साव की है. वह दुकान बंद कर गुरुवार की शाम अपने घर चले गये थे. रात करीब 9.30 बजे स्थानीय दुकानदारों ने दुकान से धुंआ व आग की लपटे निकलते देख घटना की सूचना बरवाअड्डा पुलिस व दुकानदार को दी. इसके बाद बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और अग्निशमन विभाग को फोन कर बुलाया. अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया. आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान के पिछले हिस्से में आग लगी, जो धीरे-धीरे पूरी दुकान में फैल गयी. दुकान में फाल्स सिलिंग लगा है. अंदर गैस का सिलिंडर भी रखा होने की बात कही जा रही है. इधर इस घटना से बदहवास दुकान के मालिक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे.

शटर बंद होने से अंदर नहीं जा सके दमकलकर्मी

दुकान का आगे का शटर बंद होने से दमकल कर्मी दुकान में प्रवेश नहीं कर पाये. इधर अंदर आग तेज गति से फैलती जा रही थी. ऐसे में देर रात गैस कटर से शटर को काटने का प्रयास किया गया. लेकिन आग की तेज लपटों के कारण इसमें भी परेशानी हो रही है. समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था.

The post Dhanbad News: मेमको मोड़ के पास मार्बल दुकान में लगी भीषण आग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles