
Dhanbad News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो Dhanbad News: पंचेत ओपी क्षेत्र के डीवीसी कंबाइंड बिल्डिंग के सामने जनप्रतिनिधियों के साथ विस्थापितों की नोकझोंक एवं धक्का मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मामला सोलर प्लांट से जुड़े आंदोलन को लेकर बताया जा रहा है. मामला एक ही राजनीत दल से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सोलर पावर प्लांट के विस्थापित बीते कई महीनों से आंदोलनरत है. विस्थापितों से जुड़े हुए लोगों की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि वहां पहुंचे हुए थे. इसे लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि एवं महिला पुरुष ग्रामीणों के बीच नोंक झोंक से लेकर धक्का मुक्की तक हो रही है.
The post Dhanbad News: सोलर पावर प्लांट में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में धक्का-मुक्की appeared first on Prabhat Khabar.




