Dhanbad News: 18 को शपथ लेगी शहर की सरकार

Date:

धनबाद नगर निगम की नयी सरकार 18 मार्च को शपथ लेगी. इसी दिन डिप्टी मेयर पद के लिए भी चुनाव कराया जायेगा. उसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त मेयर, डिप्टी मेयर समेत सभी पार्षदों को शपथ दिलायेंगे. शहर की नयी सरकार औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लेगी.

इधर नगर निगम की नयी टीम के लिए मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यालय तैयार कर लिया गया है. इसके लिए पुराने कार्यालय को करीब 15 लाख रुपये की लागत से रिनोवेट किया गया है. जब तक नगर निगम का नया भवन तैयार नहीं हो जाता, शहर की सरकार किराये के भवन से ही संचालित होगी. ज्ञात हो कि निगम के नये भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. संभवत: साल के अंत तक भवन तैयार हो जायेगा.

डिप्टी मेयर के लिए लॉबिंग तेज

डिप्टी मेयर पद को लेकर पार्षदों के बीच लॉबिंग तेज हो गयी है. इस पद के लिए कई पार्षद दावेदारी जता रहे हैं. इनमें वार्ड 22 के पार्षद सुमन सिंह, वार्ड 26 के विकास रंजन, वार्ड 20 के अशोक पाल, वार्ड 28 के मनोरंजन सिंह, वार्ड 33 की मेनका सिंह और वार्ड सात के अरुण चौहान प्रमुख रूप से चर्चा में हैं. सूत्रों का कहना है कि अंतिम समय में कुछ अन्य प्रभावशाली पार्षद भी मैदान में उतर सकते हैं. ऐसे में जोड़-तोड़, समर्थन जुटाने और समीकरण बनाने की राजनीति तेज हो गई है. जातीय आधार पर भी लॉबिंग चल रही है. हॉर्स ट्रेडिंग का लेख भी खूब हो सकता है.

18 मार्च होगा निर्णायक दिन

राज्य निर्वाचन आयोग ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित कर अधिसूचना जारी कर दी है. यदि सहमति नहीं बनी तो मतदान के जरिए चुनाव कराया जाएगा. डिप्टी मेयर बनने के लिए पार्षदों को 28 वोट का जादुई आंकड़ा पार करना होगा.

एक नजर में

– 18 मार्च को मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों का शपथ ग्रहण

– उसी दिन होगा डिप्टी मेयर पद का चुनाव- 15 लाख रुपये से मेयर-डिप्टी मेयर कार्यालय का रिनोवेशन

– नया नगर निगम भवन साल के अंत तक होने की उम्मीद- तब तक भाड़े के भवन से चलेगी शहर की सरकार

– डिप्टी मेयर पद के लिए कई पार्षद मैदान में

The post Dhanbad News: 18 को शपथ लेगी शहर की सरकार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp