DM ने पेंशन लाइफ सर्टिफिकेशन रथ को हरी झंडी दिखाई:शेखपुरा के सभी प्रखंडों के लिए रवाना, 31 मार्च तक सर्टिफिकेशन अनिवार्य

Date:


शेखपुरा में गुरुवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ समाहरणालय परिसर से सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजनाओं (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजन) के तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इन सभी पेंशनभोगियों के लिए वर्ष में कम से कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर पेंशन भुगतान हो सकता है बाधित निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है। जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है, तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है। आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट कराने की सलाह दी गई है, ताकि सत्यापन में कोई बाधा न आए। जिले में कुल 81,461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किसी भी अन्य समस्या के लिए लाभार्थी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, जिले में कुल 81,461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है। अब तक 52,452 (लगभग 64.40%) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 28,999 पेंशनधारियों (लगभग 35.60%) का सत्यापन अभी भी लंबित है। जिलाधिकारी ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन्होंने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे इसे शीघ्र पूर्ण कराएं। इससे उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सकेगी। जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है। समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp