Top 5 This Week

Related Posts

ECI VS TMC: "यार जलने वाले को जलाएंगे…", चुनाव आयोग ने किस पर साधा निशाना?

ECI VS TMC: "यार जलने वाले को जलाएंगे…", चुनाव आयोग ने किस पर साधा निशाना?

ECI VS TMC: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव केवल राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई भर नहीं है. इस बार चुनाव आयोग भी एक पक्ष बन चुका है. इसलिए बंगाल चुनाव में इस बार रंग ही रंग है. बंगाल में इस बार सबसे तीखा रंग चुनाव आयोग बनाम तृणमूल के बीच है. हालांकि चुनाव आयोग ने अब तक सीधे शब्दों की जंग की शुरुआत नहीं की है, लेकिन आयोग लगातार संकेत में ममता बनर्जी पर कटाक्ष करता दिख रहा है.

तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग में जंग

बंगाल चुनाव में इस बार तृणमूल कांग्रेस ने वोटर लिस्ट से लाखों वोटरों के काटे जाने का मुद्दा उठाया है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखे शब्दों में हमला किया है. चुनाव आयोग की ओर से सोशल मीडिया का इस्तेमाल तृणमूल को जवाब देने के लिए किया जा रहा है. चुनाव आयोग की ओर से सोशल पेज पर बॉलीवुड गाने का लिंक शेयर किया गया है. हालांकि लिंक के साथ आयोग ने वहां के वोटरों को इस बार भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव होने का संदेश दे रहा है, लेकिन उसका अंदाज ए बयां ममता बनर्जी पर कटाक्ष जैसा है.

गाने के पीछे का तंज

दक्षिण कोलकाता के पुलिस विभाग के सोशल मीडिया पेज पर शेयर पोस्ट में माधुरी और आमिर खान अभिनीत फिल्म दिल के एक गाने का लिंक दिया गया है. गाना है- हम प्यार करने वाले, दुनिया से ना मोड़ने वाले/ यार जलने वाले को जलेंगे….आयोग की ओर से मतदाताओं को संदेश है कि मतदान सुचारू, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से होगा. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- सभी माताओं, बहनों और भाइयों से निडर होकर वोट डालने का आह्वान किया जाता है. हालांकि कुछ लोग क्रोधित हो सकते हैं और जल सकते हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तंज में बर्नाल और बोरोलिन शब्द तक का उपयोग

दक्षिण कोलकाता के चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है- गुंडों, कुख्यात अपराधियों सावधान रहें. अपने पास पर्याप्त बर्नोल और बोरोलिन रखें. अन्यथा गर्मी इतनी तीव्र होगी कि आप अंदर से जल जाएंगे. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मिशन में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यहां तक ​​कि बर्नाल और बोरोलिन भी किसी काम के नहीं होंगे. राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि यह चेतावनी स्पष्ट रूप से तृणमूल को लक्षित है.

Also Read: बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा, ‘जय बांग्ला’ पर भाजपा-तृणमूल आमने-सामने

The post ECI VS TMC: "यार जलने वाले को जलाएंगे…", चुनाव आयोग ने किस पर साधा निशाना? appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles