10:30 PM, 27-Feb-2026
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर-8 के रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान ने राहत की सांस ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनके लिए अब भी रास्ता खुला है। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, अगर टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतती है और बेहतर नेट रन रेट कर लेती है तो सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है।
09:01 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड को शुरुआती झटके
इंग्लैंड को शुरुआती झटके लगे हैं। फिल सॉल्ट 2 और जोस बटलर 0 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 19 रन है।
08:32 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 39 और टिम सीफर्ट ने 35 रनों की पारियां खेलीं। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि लियाम डॉसन को एक सफलता मिली।
08:11 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 130 के पार
न्यूजीलैंड के चार विकेट गिर चुके हैं। टिम सीफर्ट के बाद फिन एलन (29), रचिन रवींद्र (11) और मार्क चैपमैन (15) पवेलियन लौट गए। अब क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 132 रन है।
07:33 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: 64 पर न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को पहला झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने टिम सीफर्ट का शिकार किया। वह 25 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अब फिन एलन का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।
07:31 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 54 रन बनाए
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बना लिए हैं। फिन एलन और टिम सीफर्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
07:03 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। टिम सीफर्ट और फिन एलन क्रीज पर मौजूद हैं।
06:41 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
06:40 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड टीम में जैमी ओवरटन को आराम मिला है और उनकी जगह इस मैच में रेहान अहमद खेल रहे हैं।
06:37 PM, 27-Feb-2026
ENG vs NZ Highlights: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान ने ली राहत की सांस, क्या न्यूजीलैंड को लगेगा झटका?
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच हो रहा है। न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और पाकिस्तान का सफर समाप्त हो जाएगा।




