Top 5 This Week

Related Posts

Hazaribagh Murder Arrest | Weapon & Clothes Recovered 2026

हजारीबाग पुलिस ने 29 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान हुई प्रिंस कुमार की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय करन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बालियन, पेलावल थाना क्षेत्र का निवासी है।

.

एएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना सदर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड पर रामनवमी जुलूस के दौरान हुई थी। सिलवार कला निवासी प्रिंस कुमार जुलूस में पारंपरिक खेल का प्रदर्शन कर रहे थे। तभी एक युवक ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, जुलूस के फोटो और वीडियो की जांच की। गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी करन कुमार तक पहुंची।

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार (एक कवर के साथ) और घटना के समय पहनी गई काली शर्ट बरामद की है। सदर थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी करन कुमार ने आपसी रंजिश में प्रिंस की हत्या की थी।

Spread the love

Popular Articles