हजारीबाग की विख्यात रामनवमी जुलूस देर रात भव्य रूप से शुरू हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त सड़कों पर उतर आए। पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जुलूस में कुल 107 अखाड़े शामिल हैं, जो पारंपरिक वेशभूषा और हथिय
.

इस वर्ष जुलूस में कुल 107 अखाड़े शामिल हैं।
यह विशाल जुलूस करीब 8 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। लगभग 36 घंटे तक लगातार चलता रहेगा। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पूरे जोश के साथ जुलूस में शामिल हो रहे हैं।
संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर
जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह मुख्य मंच से पूरे आयोजन की लगातार निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह विशाल जुलूस करीब 8 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। लगभग 36 घंटे तक लगातार चलता रहेगा।
आज सुबह करीब 6 बजे जुलूस के लिए जामा मस्जिद रोड को खोला गया, जिसे आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील मार्ग माना जाता है। सभी अखाड़े इसी मार्ग से गुजरेंगे और यहीं पर जुलूस का समापन भी होगा। प्रशासन द्वारा ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।
आस्था और एकता का प्रतीक बना आयोजन
हजारीबाग का यह रामनवमी जुलूस अपनी भव्यता, अनुशासन और परंपरा के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। इस आयोजन को देखने के लिए झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं।

इस आयोजन को देखने के लिए झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं।
जुलूस के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। देर रात शुरू हुआ यह आयोजन आज देर रात तक जारी रहेगा। पूरे शहर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। हर ओर जय श्रीराम के उद्घोष गूंज रहे हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
—————————————
इसे भी पढ़ें…
रामनवमी पर झारखंड के कई जिलों में बवाल:हजारीबाग में हत्या, धनबाद में पथराव; बोकारो-कोडरमा में हादसा, 1 की मौत, कई घायल

रामनवमी के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में निकाले गए जुलूस के दौरान कई जगह हिंसा और हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग जिलों में हुई इन घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हजारीबाग में जहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
वहीं धनबाद में पथराव के बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कोडरमा और बोकारो में भी हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में तनाव का माहौल है। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। यहां पढ़ें पूरी खबर…


