Holika Dahan 2026: 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली, लेकिन होलिका दहन में ये 3 बड़ी बाधाएं

Date:

Holika Dahan 2026: 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली, लेकिन होलिका दहन में ये 3 बड़ी बाधाएं

होली और होलिका दहन 2026Image Credit source: Freepik

Holika Dahan 2026: हर साल फाल्गुल माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. योहार भारत के सबसे रंगीन और उल्लासपूर्ण त्योहारों में शामिल है. होली सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये त्योहार प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के प्रतीक माना जाता है. होली के दिन लोग पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं.

वहीं धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि जीवन के सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति प्रदान करती है, लेकिन पंडितों और ज्योतिषविदों का कहना है कि इस बार होलिका दहन पर तीन बड़ी बाधाएं आ रही हैं.

होलिका दहन 2026 कब है (Holika Dahan 2026 Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि इस साल 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 3 मार्च 2026 को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा. इसके अनुसार होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा.

होलिका दहन की पहली बाधा चंद्र ग्रहण

होलिका दहन में बाधाएं भद्रा काल और चंद्र ग्रहण की वजह से आ रही हैं. तीन मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा. ये ग्रहण भारत में भी नजर आएगा. इसकी वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है. वहीं चंद्र ग्रहण तीन मार्च को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से लेकर 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसका सूतक काल सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा और शाम को 06 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण के साथ समाप्त होगा.

होलिका दहन में भद्रा बनेगी बाधा

होलिका दहन के दिन भद्रा काल का भी साया भी रहने वाला है. होलिका दहन पर भद्रा काल दो मार्च की रात 01 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो जाएगा. भद्रा काल तड़के सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में होलिका दहन पर भद्रा काल करीब 3 घंटे रहेगा.

ये भी है एक बाधा

इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन तीन मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा. इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. जबकि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि पर ही करने का विधान है.

ये हैं समाधान

पंडितों और ज्योतिषाचार्यों ने शास्त्रों के अनुसार, इसके समाधान बताए हैं. पहला दो मार्च की रात भद्रा के पुच्छ काल में यानी 01 बजकर 25 मिनट से लेकर 03 बजकर 37 मिनट के बीच करें. भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन संभव है. दूसरा समाधान ये है कि ताीन मार्च को भद्रा काल के ससमाप्त होने के बाद सूर्योदय से पहले 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 06 बजकर 35 मिनट के बीच होलिका दहन करें. इन दोनों समय पर होलिका दहन न कर सकें तो ग्रहण के समाप्त होने के बाद करें. हालांकि, ये शास्त्र सम्मत नहीं है.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पंचांग धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु में उल्लेख मिलता है कि होलिका दहन तभी किया जा सकता है जब पूर्णिमा रहे, प्रदोष काल रहे और भद्रा काल न हो. तीन मार्च को ग्रहण की समाप्ति के बाद प्रदोष काल का समय रहेगा. हालांकि पूर्णिमा के समापन के साथ ही प्रतिपदा तिथि लग जाएगी, लेकिन प्रतिपदा दोष सबसे हल्का होता है.

ये भी पढ़ें: Shivratri 2026: त्याग, अटूट विश्वास और युगों-युगों का इंतजार शिव-शक्ति के मिलन की कहानी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Anahat Singh wins India Open; shows ability to break into Squash’s Top 10

An Anahat Singh boast – a shot of exquisite...

Why pre-season practice with Yuvraj Singh could be the ‘Midas touch’ for Rishabh Pant

2 min readUpdated: Mar 23, 2026 12:14 AM IST In...

किनकेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पर्व

‎सिमडेगा. ‎केरसई प्रखंड के किनकेल गांव में आदिवासी समाज...

Israeli settlers target Palestinian villages in occupied West Bank, attacking people and properties

The violence began after 18-year-old settler Yehuda Sherman was...
Join Us WhatsApp