![]()
IIM रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। संस्थान की आंतरिक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व और उनके समाज पर प्रभाव का सम्मान करना था। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल (दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला) और नवनिता गौतम (भारत की पहली प्रमाणित एथलेटिक थेरेपिस्ट) उपस्थित थीं। प्रेमलता अग्रवाल ने 18 वर्ष की उम्र में विवाह के बाद एक गृहिणी से माउंट एवरेस्ट विजेता बनने तक के अपने साहसी सफर को साझा किया। वहीं, नवनिता गौतम ने खेल जगत में अनुशासन और लचीलेपन के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। डीन (एकेडमिक्स) प्रो. तनुश्री दत्ता और IC चेयरपर्सन प्रो. प्रीति राय ने भी समानता और महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे।
IIM में सेवन समिट्स विजेता प्रेमलता व थेरेपिस्ट नवनिता ने साझा किए अनुभव
Date:




