IND vs ZIM: शाबाश अभिषेक! शर्मा जी के छक्कों पर कप्तान ने लुटाया प्यार, मैच के बीच वायरल हुआ गजब का वीडियो | T20 World Cup 2026 IND vs ZIM Suryakumar Yadav Priceless Reaction To Abhishek Sharma Return

Date:

Cricket

oi-Amit Kumar

T20 World Cup 2026 IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 में अपने बल्ले की खामोशी तोड़ दी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 के करो या मरो के मुकाबले में अभिषेक ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए फॉर्म में वापसी की। उन्होंने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई, जिसकी पिछले कुछ मैचों से दरकार थी। अभिषेक की इस वापसी ने डगआउट में बैठे कप्तान सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान ला दी।

महज 30 गेंदों में जड़ा अर्धशतक (T20 World Cup 2026 IND vs ZIM)

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में लगातार तीन बार शून्य (डक) पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा भारी दबाव में थे। लेकिन चेपॉक की पिच पर उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। अभिषेक ने मात्र 30 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 गगनचुंबी छक्के और 4 करारे चौके शामिल रहे।

T20 World Cup 1

कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन वायरल

संजू सैमसन के साथ मिलकर अभिषेक ने शुरुआती ओवरों में ही जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने टिनोटेंडा मापोसा के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर अपने हाथ खोले। अभिषेक शर्मा जब मैदान पर बाउंड्री की बौछार कर रहे थे, तब डगआउट में कप्तान सूर्यकुमार यादव की खुशी देखते ही बन रही थी। विशेषकर जब अभिषेक ने लॉन्ग-ऑन की दिशा में एक क्लासिक छक्का जड़ा, तो सूर्या अपनी सीट से उठकर तालियां बजाने लगे।

कप्तान का यह प्राइसलेस रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मजबूत आधार तैयार करने के बाद अभिषेक शर्मा 55 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि वे अपनी पारी को और बड़ा बना सकते थे, लेकिन आउट होने से पहले वे भारत को 200+ के स्कोर की ओर ले जाने का काम बखूबी कर चुके थे। उनकी इस पारी ने भारत के नेट रन रेट (NRR) को सुधारने की उम्मीदों को भी बल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एसआईआर के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट ने ओडिशा और झारखंड से मांगे 200 लीगल ऑफिसर

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

“You’re The Centre of Our Universe”: Nick Jonas Pens Love Letter for Priyanka Chopra

In a moment that has touched fans, Nick Jonas...

IPL 2026: RCB ownership race heats up as US billionaire enters $1.8 billion bidding war

The race to acquire a majority stake in...
Join Us WhatsApp