IPL ने पूरे लीग चरण का schedule जारी किया

Date:


IPL 2026 का लीग चरण 24 मई तक चलेगा। BCCI ने शुरुआती शेड्यूल के बाद अब गुरुवार को लगभग पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, हालांकि प्लेऑफ़ के वेन्यू पर अभी सस्पेंस बरक़रार है।

टूर्नामेंट का आग़ाज़ 28 मार्च को होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइज़र्स हैदराबाद से होगा। 11 अप्रैल तक के शुरुआती दौर के लिए 20 मैचों का कार्यक्रम पहले ही तय था। अब जारी हुए नए शेड्यूल के मुताबिक़, 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के 12 मैदानों पर कुल 50 मैच खेले जाएंगे। इसमें रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम भी शामिल है, जिसे RCB ने अपना दूसरा होम ग्राउंड चुना है। यहां वे 10 मई को मुंबई इंडियंस और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे।

इस बार धर्मशाला की भी IPL कैलेंडर में वापसी हुई है। पिछले साल भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच रोक दिया गया था। इस साल 11 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का यह मैदान उसी पुरानी भिड़ंत (DC vs PBKS) के साथ अपनी वापसी दर्ज कराएगा।

पुराने शेड्यूल में सिर्फ़ तीन डबल-हेडर थे, लेकिन अब इनकी संख्या में आठ का इज़ाफ़ा किया गया है। हालांकि प्लेऑफ़ की तारीख़ें और वेन्यू अभी तय नहीं हैं, लेकिन ESPNcricinfo की जानकारी के मुताबिक़, ख़िताबी मुक़ाबला 31 मई को खेला जाएगा।

ख़बर जारी रहेगा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Planning to raising revenue: PMC gears up to use AI

3 min readPuneMar 26, 2026 08:19 PM IST With AI...

Shubman Gill joins criticism of Impact Player rule, says ‘It takes the skill out’ | Cricket News

Gujarat Titans' captain Shubman Gill (AP Photo/Ajit Solanki)...
Join Us WhatsApp