Jamshedpur News : एमजीएम के इमरजेंसी में लगी पोर्टेबल एक्सरे मशीन

Date:

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी विभाग में अलग से पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगा दी गयी है. अगर किसी मरीज को एक्सरे की जरूरत होगी, तो इमरजेंसी में ही उसका एक्सरे हो जायेगा. इसके पहले अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में इमरजेंसी से दूर एक्सरे विभाग में जाकर एक्सरे कराना पड़ता था. लेकिन इस मशीन के लगने से यह परेशानी दूर हो जायेगी.

एमजीएम अस्पताल में अलग से लगेगा बिजली का मीटर

एमजीएम अस्पताल में अलग से बिजली मीटर लगेगा. अबतक मेडिकल कॉलेज के मीटर से अस्पताल जुड़ा हुआ है, जिसके कारण उसका बिल ज्यादा आ रहा है. अलग-अलग मीटर लगने से कॉलेज व अस्पताल को अपना-अपना बिल जमा करना होगा. प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल का बिल कॉलेज से अधिक आ रहा है, इसलिए अस्पताल को नया मीटर लगवाने का निर्देश दिया गया है.

The post Jamshedpur News : एमजीएम के इमरजेंसी में लगी पोर्टेबल एक्सरे मशीन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp