Top 5 This Week

Related Posts

Jamui 10th Exams 2026 | 27,166 Students, Admin Ready for Fair Conduct

जमुई में 17 से 25 फरवरी तक होने वाली माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 को कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसे लेकर जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों

.

जिलाधिकारी ने बताया कि इस साल जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 27,166 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने परीक्षा संचालन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

30 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी

परीक्षा में प्रवेश को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए 9:00 बजे तक प्रवेश मिलेगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसके लिए 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

निर्धारित स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार परीक्षा का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परीक्षा कक्ष में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे। शिक्षकों को परीक्षा अवधि में मोबाइल फोन रखने और निर्धारित स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Popular Articles