Katihar SDPO Orders Probe | Woman Cop Misconduct Allegations; Two Injured in Illegal Sand Mandi Prot

Date:

कटिहार के हृदय गंज चौक पर शुक्रवार शाम अवैध गिट्टी-बालू मंडी हटाने के विरोध में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हृदयगंज निवासी राकेश कुमार और मोती भगत पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। यह घटना 27 फरवरी को हुई।

.

घायल राकेश कुमार झा और मोती भगत ने अवैध बालू-गिट्टी ट्रकों की मंडी और बिचौलियों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए सहायक थाना पुलिस और यातायात पुलिस को आवेदन दिया था। आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद आक्रोशित असामाजिक तत्वों ने तेज धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

सड़क पर खड़े ट्रक।

सड़क पर खड़े ट्रक।

घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना मिलने पर सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसमें सहायक थाना प्रभारी विकास कुमार और अंचलाधिकारी अंशु कुमार शामिल थे। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर थाना प्रभारी कुंदन सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे सहायक थाना पुलिस पर अवैध अतिक्रमण और बिचौलियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

महिला पुलिस द्वारा धक्का मुक्की करने का आरोप

घटनास्थल पर पहुंची घायल राकेश कुमार की मां सुभद्रा कुमारी ने सहायक थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि घटना का विरोध करने पर महिला पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

SDPO अवैध मंडी हटाने का निर्देश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन को अवैध रूप से बालू और गिट्टी से लदे ट्रकों की मंडी को हटाने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने की कार्रवाई।

पुलिस ने की कार्रवाई।

गिट्टी-बालू ट्रकों की मंडी और वसूली बाहर हो

नरेंद्र कुमार ,प्रिंस कुमार, कामेश्वर प्रसाद, दीपक चौधरी, भोलू यादव, सोनू पोद्दार, छोटू, स्थानीय लोगों ने अवैध बालू मंडी और बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वही नगर निगम प्रशासन से टैक्स वसूली की जगह को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

हादसे की बनी रहती आशंका,हो चुकी है मौत

उनका कहना है कि इस ट्रकों की मंडी सजने के कारण सहित हृदय गंज चौक पर यातायात की समस्या और सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। तीन माह पूर्व भी घटनास्थल पर दो मौत हो चुकी है। हाजीपुर हृदय गंज के बीच स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थित होटल और चाय के दुकानों पर और सामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है आसपास के इलाकों में स्मैक और शराबियों के जमघट लगने से माहौल खराब हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Not Virat Kohli! England skipper Harry Brook picks the greatest white-ball player ever

As England marches into the semi-finals of the...

Iran attacks US military bases across Middle East in operation ‘Truthful Promise 4’ – The Times of India

AP photo Iran struck American military bases across...

Qatar Airways temporarily suspends Doha flights amid regional airspace closure | World News

Qatar Airways has decided to temporarily suspend...
Join Us WhatsApp