Katrina Kaif South Debut: कटरीना कैफ की पहली साउथ फिल्म, 23 साल बड़े एक्टर संग किया था काम

Date:

Katrina Kaif South Debut: कटरीना कैफ की पहली साउथ फिल्म, 23 साल बड़े एक्टर संग किया था काम

Katrina Kaif South Debut Film: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ ने फिल्म इंडट्री में दो दशक से ज्यादा का सफर तय किया है. साल 2003 में कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. तब से लेकर अब तक उनकी एक्टिंग की जर्नी जारी है. बॉलीवुड में खूब नाम और शोहरत कमाने वाली इस हसीना ने साउथ इंडिया में भी काम किया है. अपनी पहली ही साउथ इंडियन फिल्म में वो 23 साल बड़े साउथ सुपरस्टार के साथ नजर आई थीं.

ब्रिटिश हॉन्ग कॉन्ग में जन्मीं कटरीना कैफ 2000 के दशक की शुरुआत में अपने कुछ दोस्तों के साथ भारत घूमने आई थीं. इस दौरान मुंबई में एक फैशन शो में उन्हें डायरेक्टर कैजाद गुस्ताद ने फिल्म ‘बूम’ का ऑफर दिया था. कटरीना इस फिल्म के लिए राजी हो गई थीं. 2003 की इस पिक्चर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था. हालांकि फिल्म बुरी पिटी थी और इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा का रुख किया था.

कटरीना की पहली साउथ इंडियन फिल्म

बूम से हिंदी सिनेमा में असफल शुरुआत करने के बाद कटरीना कैफ ने साउथ सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई. साउथ इंडियन सिनेमा में उनका डेब्यू 2004 की फिल्म ‘माल्लिसवरी’ से हुआ था. ये साउथ में उनकी पहली और ओवरऑल दूसरी फिल्म थी. इसमें वो जाने-माने अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती के अपोजिट नजर आई थीं जो उम्र में उनसे 23 साल बड़े हैं. जहां कटरीना की उम्र 42 साल है, तो वहीं वेंकटेश 65 साल के हैं.

Katrina Kaif South Film

मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं कटरीना

कटरीना कैफ ने इसके अलावा मशहूर अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा के साथ तेलुगु फिल्म ‘अल्लारी पिद्दुगु’ में भी काम किया है. ये पिक्चर 2005 में रिलीज हुई थी. कटरीना ने अपनी पहचान मैंने प्यार किया, वेलकम, सिंह इज किंग, पार्टनर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, जब तक है जान, धूम 3, सूर्यवंशी और टाइगर सीरीज की फिल्मों से बनाई है.

ये भी पढ़ें: 4 मिनट का वो गाना, जिसे शूट करने में कटरीना के पूरे शरीर पर लगी थी चोट, मिले 637 मिलियन व्यूज

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. वहीं इन दिनों एक्ट्रेस मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने दिसंबर 2021 में अभिनेता विकी कौशल से शादी की थी. जबकि 4 साल बाद 7 नवंबर 2025 को कटरीना ने बेटे को जन्म दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Check India vs New Zealand Today Match Playing 11 Prediction, Full Squad, Players List

India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Today...

Dhanbad News: होली में मायके गयी थी महिला पुलिसकर्मी, बंद घर से लाखों की चोरी

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेक्टर-03,...
Join Us WhatsApp