Major action taken in Ranchi regarding Swachh Survey, fine of Rs 3.95 lakh imposed

Date:

रांची21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रांची नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर विभिन्न नियम उल्लंघनों पर कुल 3,95,100 रुपए का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत की गई।

अभियान अपर प्रशासक के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध वेंडिंग, सिंगल-यूज प्लास्टिक, अवैध पार्किंग, डस्टबिन की उपलब्धता, सीएंडडी वेस्ट और ट्रेड लाइसेंस से जुड़े मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (डीआरएमटी) सक्रिय रूप से काम कर रही है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता मानकों से कोई समझौता नहीं होगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की गई है।

इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई, लगाया जुर्माना

  1. अतिक्रमण 1,09,900
  2. अवैध विज्ञापन ₹1,27,000
  3. डस्टबिन अनुपलब्धता 50,000
  4. ट्रेड लाइसेंस उल्लंघन 50,000
  5. सीएंडडी वेस्ट 17,500
  6. गंदगी फैलाने 36,900
  7. सिंगल-यूज प्लास्टिक 2700
  8. नो पार्किंग 1,000
  9. खुले में पेशाब 100

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SA vs WI: Jason Holder and Romario Shepherd rewrite record books vs South Africa in T20 World Cup Super 8 match

The cricketing world descended upon Ahmedabad on Thursday,...

एजेंसियों को बोरिंग और सोलर प्लेट लगाने के साथ 5 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर...

Inside Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda’s wedding album: What the pictures truly reveal | – The Times of India

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda’s wedding photos are...

कांजी करमटोली बाल विवाह मुक्त ग्राम घोषित

डुमरी. डुमरी प्रखंड की जुरमू पंचायत अंतर्गत कांजी करमटोली...
Join Us WhatsApp