Muzaffarpur Encounter Fake? Mukesh Sahani Protests With Black Band

Date:

मुजफ्फरपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर में एटीएम फ्रॉड गिरोह के अपराधी पप्पू सहनी के एनकाउंटर मामले में सियासत शुरू हो गई है। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने एनकाउंटर को फर्जी बताया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सैकड़ों समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे हैं। हाथ में काली पट्‌टी बांधकर विरोध जता रहे हैं।

घटना बेला थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को हुई थी। साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस टीम में शामिल ASI विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

बदमाशों की गोलीबारी के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में मुख्य आरोपी पप्पू सहनी भी घायल हुआ। 8 घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे मुकेश सहनी।

समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे मुकेश सहनी।

भाई पंकज साहनी संग मिलकर करता था साइबर फ्रॉड

अपराधी पप्पू साहनी अपने भाई पंकज साहनी के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम देता था। उत्तर बिहार के कई जिलों में एटीएम फ्रॉड से जुड़े करीब 50 कांडों में पप्पू साहनी और पंकज साहनी का नाम शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, पप्पू साहनी के भाई पंकज साहनी की Pankaj Managment Company (PMC) नाम की कंपनी थी, जो एटीएम क्योस्क संचालित करती थी। इसी दौरान दोनों भाइयों ने एटीएम फ्रॉड की योजना बनाई।

हाथ में काली पट्‌टी बांधकर मुकेश सहनी ने जताया विरोध।

हाथ में काली पट्‌टी बांधकर मुकेश सहनी ने जताया विरोध।

सूत्रों के मुताबिक, पंकज की कंपनी इस काम की आड़ में हथियारों की तस्करी भी करती थी। पहली बार 17 जून 2020 को मुजफ्फरपुर के तत्कालीन SSP जयंतकांत ने इस गैंग का खुलासा किया था। उस दौरान करीब 33 लाख कैश, ज्वेलरी, कई हथियार बरामद किया गया था।

पुलिस को गोली मार भाग रहा था बदमाश

17 फरवरी को बेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह के अपराधी पप्पू सहनी को पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश ने फायरिंग की और भागने लगा। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली बेला थाने में तैनात ASI विकास कुमार के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। हालांकि, भाग रहे पप्पू साहनी को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। पप्पू साहनी को बाएं पैर के घुटने पर गोली लगी।

वीआईपी समर्थकों की नारेबाजी।

वीआईपी समर्थकों की नारेबाजी।

एनकाउंटर के बाद मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया था कि पुलिस की गोली से घायल पप्पू साहनी के ऊपर मुजफ्फरपुर में करीब एक दर्जन कांड दर्ज हैं। घटनास्थल से हथियार रिकवर किया गया है और कई एटीएम भी बरामद हुआ है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp