Nawada AK-47 Seized | Levy Gang Arrested; Rajoli Forest Incident

Date:

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक AK-47 राइफल, दो अन्य राइफलें, भारी मात्रा में कारतूस और वर्दी बरामद की है। यह कार्रवाई जंगलों में मजदूरों से हथ

.

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम में थानाध्यक्ष और विशेष कार्य बल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

आम के पेड़ के पास से हथियार बरामद किए गए

गठित टीम ने 12 मार्च 2026 को मानवीय खुफिया जानकारी और सटीक सूचना के आधार पर ग्राम डेलवा में छापेमारी की। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद, अभियुक्त के घर से लगभग 20 मीटर पश्चिम में एक आम के पेड़ के पास से हथियार बरामद किए गए।

बरामद हथियारों में एक AK-47 राइफल (जो आर्म्स रूल्स 2016 और आर्म्स एक्ट 1959 के तहत प्रतिबंधित बोर की है), दो 315 बोर राइफलें, AK-47 के 21 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमोफ्लाइज वर्दी शामिल हैं।

315 बोर राइफल के 10 अतिरिक्त कारतूस भी बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त को जब्त हथियारों के साथ थाना परिसर लाया गया। गहन पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 315 बोर राइफल के 10 अतिरिक्त कारतूस भी बरामद किए गए।

अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे अपने संगठन के साथ मिलकर हथियार का भय दिखाकर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों और अन्य लोगों से लेवी वसूलते थे। उसने यह भी बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ने के कारण उन्होंने इन हथियारों को यहां छिपाकर रखा था।

संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत कुमार (उम्र 31 वर्ष), पिता बालेश्वर यादव, ग्राम डेलवा, थाना रजौली, जिला नवादा के रूप में हुई है।

बरामद किए गए कुल सामानों में एक AK-47 राइफल, दो 315 बोर राइफलें, 315 बोर राइफल के 10 कारतूस, AK-47 के 21 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमोफ्लाइज वर्दी शामिल हैं। इस मामले में रजौली थाना में कांड संख्या 158/26, दिनांक 13 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp