OMG! पत्नी-बच्चों को कहा अलविदा, अब साल भर कमरे में कैद रहेगा यह शख्स; वजह जान रह जाएंगे हैरान!

Date:

OMG! पत्नी-बच्चों को कहा अलविदा, अब साल भर कमरे में कैद रहेगा यह शख्स; वजह जान रह जाएंगे हैरान!

स्किप बॉयस Image Credit source: Tiktok/@the.isolation.year

आज की भागमभाग भरी जिंदगी और डिजिटल शोर-शराबे से बचने के लिए लोग अक्सर ब्रेक लेकर छुट्टियों पर जाते हैं, लेकिन अमेरिका के यूटा के रहने वाले 49 साल के एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्किप बॉयस (Skip Boyce) नाम के इस शख्स ने खुद को एक कमरे में 365 दिनों के लिए कैद कर लिया है. आइए जानते हैं कि शख्स ने यह अजीबोगरीब फैसला क्यों लिया?

ओडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, स्किप बॉयस का कहना है कि यह कोई टॉर्चर या सजा नहीं, बल्कि खुद को बदलने का नजरिया है. उनके इस ‘एक वर्ष के एकांतवास’ (The Isolation Year) के कुछ मुख्य उद्देश्य हैं. जैसे, कोल्ड ड्रिंक की बुरी लत से छुटकारा पाना. जीवन में खोई हुई एकाग्रता और अनुशासन को वापस लाना, और बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और सही खान-पान पर ध्यान केंद्रित करना.

24 घंटे कमरे का लाइव टेलीकास्ट

बता दें कि शख्स ने खुद को एक साल के लिए कमरे में बंद तो किया है, लेकिन वह फिर भी चौबीसों घंटे दुनिया की नजरों में रहेगा. दरअसल, कमरे के भीतर शख्स की हर गतिविधि की यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है. स्किप बॉयस का कहना है कि इससे लोगों को भी अंदाजा हो जाएगा कि वह झूठ नहीं बोल रहे हैं. ये भी पढ़ें: Viral Video: 62वें जन्मदिन पर बेटे ने दिया ऐसा तोहफा, पापा की आंखें हुईं नम! इंटरनेट भी हुआ भावुक

बाहरी दुनिया से बातचीत बंद

उन्होंने अपने दर्शकों से कहा है कि कमरे में खुद को बंद करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी-बेटी से कह दिया कि अब सालभर बाद उनकी मुलाकात होगी. स्किप के कमरे में ही बाथरूम, जिम का सामान, किताबें और पढ़ने-लिखने की व्यवस्था है. उन्होंने कहा, मैं इसी कमरे में सोता हूं, व्यायाम करता हूं और पढ़ता हूं. बाहरी दुनिया का कोई मनोरंजन नहीं. ये भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने मुंह से दबोचा जिंदा किंग कोबरा, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो

3 हफ्ते में दिखने लगा असर

स्किप का दावा है कि इस एकांतवास को लगभग 3 हफ्ते बीत चुके हैं, और उन्हें इसके पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहे हैं. उनका मेंटल हेल्थ बेहतर हुआ है. खुद को काफी एक्टिव महसूस कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर शर्मनाक करतूत; पैसे न देने पर ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका गुटखा, वीडियो देख भड़के लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp