Palamu MP Bidi Ram Collapses During Victory Procession in Medininagar

Date:

पलामू सांसद बीडी राम की तबीयत शनिवार को मेदिनीनगर में भाजपा समर्थित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस के दौरान अचानक बिगड़ गई। वे खुले वाहन में शहर का भ्रमण करते हुए चक्कर खाकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

.

सांसद बीडी राम खुली गाड़ी में अपनी बेटी स्मिता, विधायक आलोक चौरसिया और मेयर अरुणा शंकर के साथ विजय जुलूस में शामिल थे। यह जुलूस दोपहर करीब 12 बजे मेयर आवास से बाजे-गाजे के साथ निकला था, जो नावाटोली से सद्दीक मंजिल चौक होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा।

सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल पहुंचाया।

सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया जुलूस जब धर्मशाला रोड पहुंचा, तो सांसद गाड़ी में ही चक्कर खाकर गिर पड़े। इस घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया और कुछ देर बाद छुट्टी दे दी।

सांसद बीडी राम खुली गाड़ी में अपनी बेटी स्मिता, विधायक आलोक चौरसिया और मेयर अरुणा शंकर के साथ विजय जुलूस में शामिल थे।

सांसद बीडी राम खुली गाड़ी में अपनी बेटी स्मिता, विधायक आलोक चौरसिया और मेयर अरुणा शंकर के साथ विजय जुलूस में शामिल थे।

बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचे

सांसद बीडी राम अपने शांतिपुरी आवास लौट गए हैं। उन्होंने मिलने आए लोगों को बताया कि तेज धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उनके अस्वस्थ होने की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि बीडी राम वर्ष 2014 से लगातार तीसरी बार पलामू से सांसद हैं।

—————————-

ये भी खबर पढ़िए

मेदिनीनगर में अरुणा शंकर की फिर जीत:कांटे की टक्कर में 3,122 वोटों से नम्रता पर बढ़त, आधी रात घोषित हुआ परिणाम

मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी को 3,122 मतों के अंतर से पराजित किया। आधिकारिक आंकड़े रात करीब 12 बजे जारी किए गए। मतगणना के दौरान हर राउंड में रोमांच बना रहा।

पहले राउंड में नम्रता त्रिपाठी को 5,217 और अरुणा शंकर को 3,540 वोट मिले, जिससे नम्रता 1,677 मतों से आगे थीं। दूसरे राउंड में अरुणा ने जोरदार वापसी करते हुए 296 वोटों की बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में फिर समीकरण बदले और नम्रता 171 मतों से आगे निकल गईं। तीसरे राउंड तक नम्रता को 13,020 और अरुणा को 12,849 वोट मिले थे। पढ़िए पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ambani Stock Receives ‘Buy’ Call with 32% Upside Potential

Synopsis: CLSA maintains an Outperform rating on Reliance Industries,...

Timelapse shows change in the flow of ships in the Strait of Hormuz

The Strait of Hormuz is a key artery for...

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

– शोक में चार घंटे बंद रहा परसरमा बाजार...
Join Us WhatsApp