Top 5 This Week

Related Posts

Patna Hoarding Rates Revised | New Zones, Fees For Advertising

पटना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में कहीं भी होर्डिंग या विज्ञापन लगाने के लिए जोन के हिसाब से तय दरों पर शुल्क देना होगा। पटना नगर निगम ने आउटडोर विज्ञापन व्यवस्था के लिए नई विज्ञापन नियमावली लागू कर दी है।

नई पॉलिसी के तहत पटना को चार जोन में बांटा गया है। सबसे व्यस्त और व्यावसायिक इलाकों में विज्ञापन दरें सबसे ज्यादा रखी गई हैं। पटना में सबसे महंगी दरें डाकबंगला चौराहा, बेली रोड, फ्रेजर रोड, गांधी मैदान और बोरिंग रोड का है। इन जगहों पर प्रति वर्ग फुट 90 से लेकर 150 रुपये तक लगेगा।

पटना नगर निगम की नई विज्ञापन दर

रजिस्ट्रेशन के लिए 1.5 लाख, रिनुअल के लिए 60 हजार शुल्क

पटना नगर निगम ने एजेंसियों के लिए लाइसेंस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और समय पर शुल्क भुगतान की शर्तें तय की हैं। इसके साथ ही, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने या नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगेगा। वहीं, बार-बार नियम तोड़ने पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट होगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस कोई भी एजेंसी शहर में विज्ञापन नहीं लगा सकेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 1.5 लाख और रिनुअल के लिए 60 हजार रुपये शुल्क लगेगा।

सभी होर्डिंग, यूनिपोल या डिजिटल बोर्ड के लिए अलग अनुमति लेनी होगी। संरचना की सुरक्षा, साफ-सफाई और तकनीकी मानकों का पालन करना एजेंसी की जिम्मेदारी होगी।

चार जोन में बांटा गया पटना शहर

नई पॉलिसी के तहत पटना को चार जोन में बांटा गया है। इसमें जोन ए में प्रिंसिपल रोड, जोन बी में रेसिडेंशियल प्लस और कॉमर्शियल रोड, जोन सी में अन्य एरिया और जोन डी में गोलंबर व सर्किल, इंटरसेक्शन व क्रॉसिंग शामिल है।

यह जोन निर्धारण ट्रैफिक और भीड़भाड़ का स्तर, व्यावसायिक महत्व और लोकेशन वैल्यू, सड़क की चौड़ाई और विजिबिलिटी, प्रमुख संस्थान व चौराहों की मौजूदगी और विज्ञापन के प्रभाव की संभावना की बिंदुओं को लेकर हुआ है।

प्रधान सड़क से दोगुना लगेगा गोलंबर, क्रॉसिंग का शुल्क

प्रीमियम जोन में पटना के सबसे प्राइम लोकेशन पर व्यस्त, हाइट्रैफिक व व्यावसायिक इलाके शामिल किए गए हैं। गोलंबर, सर्किल, इंटर सेक्शन और क्रॉसिंग को जोन डी में रखा गया है, लेकिन शुल्क जोन A का दोगुना लगेगा।

शहर के 14 गोलंबर व सर्किल और 11 इंटर सेक्शन व क्रॉसिंग को चिह्नित किया गया है। वहीं, मीडियम जोन में वे इलाके शामिल हैं, जहां प्राइम लोकेशन व रोड हो। यह जोन A है। इसमें कुल 31 लोकेशन को चिह्नित किया गया है।

नॉर्मल जोन में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां संतुलित रूप में मौजूद हैं। यहां ट्रैफिक और भीड़भाड़ मध्यम स्तर की होती है, जिससे विज्ञापन का प्रभाव भी अच्छा रहता है।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

Popular Articles