![]()
कटिहार रेल मंडल के बारसोई रेलवे स्टेशन पर एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद रेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कटिहार के कदवा प्रखंड के भैसबंधा गांव के तीन युवक ट्रेन पकड़ने बारसोई स्टेशन पहुंचे थे। शौचालय न मिलने पर एक युवक पार्किंग क्षेत्र के पास नाले में पेशाब करने लगा। आरोप है कि तभी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने उसे पकड़ लिया और परिजनों के अनुसार थप्पड़ मारा। मौके पर मौजूद यात्रियों ने युवक को छोड़ने की अपील की, लेकिन जवान ने बात नहीं मानी। धक्का-मुक्की के बाद युवक को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर दास ने इस संबंध में बताया कि युवक को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करते हुए पकड़ा गया था। नियमानुसार उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। युवक को किसी काम के लिए पुणे जा रहा था युवक के परिजनों का कहना है कि यदि उससे गलती हुई थी, तो मौके पर जुर्माना लेकर छोड़ देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि वे गरीब परिवार से हैं और बड़ी मुश्किल से टिकट खरीदा था, जिससे युवक को काम के लिए पुणे भेजा जा रहा था। अब टिकट का पैसा भी बर्बाद हो गया है। मामले पर पूर्व विधायक महबूब आलम ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रेल परिसर में शौचालय की स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। यदि युवक से गलती हुई थी, तो मामूली जुर्माना लेकर उसे छोड़ देना चाहिए था। मारपीट करना गलत है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने डीआरएम से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार ने रेल प्रशासन से टिकट राशि की भरपाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
RPF जवान ने युवक से की मारपीट, वीडियो वायरल:कटिहार के बारसोई स्टेशन की घटना,पूर्व विधायक बोले-जुर्माना लेकर छोड़ देना चाहिए था
Date:




