Rs 5.29 Lakh Stolen During Jam

Date:

मधेपुरा में झपटमारों ने एक CSP ऑपरेटर के कार से 5.29 लाख रुपए लेकर भाग गया। भर्राही थाना क्षेत्र के बिरैली बाजार वार्ड पांच निवासी अनमोल मेहता ने बताया कि वे मधेपुरा के कर्पूरी चौक स्थित एसबीआई एडीबी ब्रांच से रुपए निकालकर अपनी ऑल्टो K10 से सिंहेश्वर

.

सिंहेश्वर में पेट्रोल पंप से दक्षिण और टैंपो स्टैंड से उत्तर काफी जाम लगा हुआ था। सभी गाड़ियां रुक-रुक कर चल रही थीं। इसी दौरान झपटमारों ने गाड़ी का गेट खोलकर डिक्की में रखा रुपये से भरा बैग निकाल लिया और नारियल फार्म की ओर भाग गया।

पासबुक, आधार, पैन और जमीन के डाक्यूमेंट्स थे

जब तक अनमोल मेहता सीट बेल्ट खोलकर बाहर निकले और शोर मचाया, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। आसपास के दुकानदारों ने भी पीछा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। चोरी गए बैग में नगद के अलावा पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन का मूल कबाला समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।

मामले की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई

पीड़ित ने बताया कि वे हाउस लोन के सिलसिले में दस्तावेज बैंक में दिखाकर उसी बैग में रखे थे। मामले की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Siddhant Chaturvedi Praises Ranveer Singh for Dhurandhar, Recalls Their Gully Boy Days

Gully Boy actor Siddhant Chaturvedi has spoken candidly about...

South Korea’s ex-president jailed for life over martial law attempt

Yoon attempted to subvert the constitution by deploying military...

10 arrested in Mohali Phase-11 murder case, 6 accused still absconding

2 min readMohaliFeb 19, 2026 04:03 PM IST The Mohali...
Join Us WhatsApp