SAIL records best sales till February 2026

Date:

.

देश के सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से फरवरी तक (11 महीने) की अवधि के दौरान अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने 18.24 मिलियन टन की रिकॉर्ड कुल बिक्री हासिल की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14% की वृद्धि दर्शाती है। इसी अवधि के दौरान सेल ने 1.11 लाख करोड़ रुपए का अब तक का सर्वाधिक नकद संग्रह भी हासिल किया, जिसमें वार्षिक आधार पर 10% की वृद्धि देखी गई। इस दौरान रिटेल बिक्री, स्टॉक यार्ड बिक्री और डोर डिलीवरी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ, जो कंपनी के मजबूत ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।

पहली बार बीएसएल से चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन कंपनी ने 1.58 मिलियन टन की कुल बिक्री दर्ज की। जनवरी 2026 की तुलना में इन्वेंट्री में 1.05 लाख टन की कमी आई। कंपनी ने अपने कर्ज को 1000 करोड़ रुपए कम किया। बाजार की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए, सेल ने संबंधित क्षेत्रों की मांग को देखते हुए चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। पहली बार झारखंड स्थित सेल के बोकारो स्टील प्लांट से चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, निदेशक (वित्त) एवं निदेशक (वाणिज्यिक ) का कार्यभार भी संभाल रहे डॉ. एके पांडा ने कहा कि हम बाजार के अनुरूप ढलने और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। इन्वेंट्री और वर्किंग कैपिटल का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करके हम उस वित्तीय अनुशासन का प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp