Salman On Nirahua: निरहुआ की इस चीज पर फिदा हो गए थे सलमान खान, जमकर की थी भोजपुरी सुपरस्टार की तारीफ

Date:

Salman On Nirahua: निरहुआ की इस चीज पर फिदा हो गए थे सलमान खान, जमकर की थी भोजपुरी सुपरस्टार की तारीफ

निरहुआ-सलमान खान

Salman Khan On Bhojpuri Superstar Nirahua: भोजपुरी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक सुपरस्टार निरहुआ सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी फैंस का दिल जीत लेते हैं. उनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके मिलनसार व्यक्तित्व और डाउन टू अर्थ नेचर की भी काफी तारीफ करते हैं. एक बार तो बॉलीवुड सपरस्टार सलमान खान भी उनके मुरीद हो गए थे और सलमान ने नेशनल टीवी पर भोजपुरी स्टार की जमकर तारीफ की थी.

भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले निरहुआ ने कभी सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादित और चर्चित शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था. निरहुआ इस शो के छठवे सीजन में नजर आए थे. तब वो बाकी कंटस्टेंट से अलग दिखाई दिए थे. उनकी यही खासियत सलमान को भी भा गई थी.

सलमान ने की थी निरहुआ की तारीफ

बिग बॉस का छठवा सीजन साल 2012 में आया था. उस वक्त तक निरहुआ बतौर एक्टर भोजपुरी सिनेमा में खुद को साबित कर चुके थे. बताया जाता है कि वो इस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट करीब एक हफ्ते तक रहे थे. यहां उन्होंने अपनी सादगी और शालीनता से काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

ये भी पढ़ें: उठाकर पटक दिया जब निरहुआ का शख्स ने लाइव शो में पकड़ लिया कॉलर, जमकर हुआ था हंगामा

आम तौर पर जहां बिग बॉस में कंटेस्टेंट लड़ते-झगड़ते और एक दूसरे को अपशब्द बोलते हुए नजर आते हैं, तो वहीं निरहुआ इसके बिल्कुल उलट दिखाई दिए थे. बिग बॉस के घर में वो काफी शांत दिखाई दिए थे. सलमान ने एक बार शो में उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि काफी शोहरत कमाने के बाद भी कोई इतना डाउन टू अर्थ कैसे रह रह सकता है.

सांसद भी रहे निरहुआ

साल 2008 से भोजपुरी सिनेमा में बतौर एक्टर काम कर रहे निरहुआ राजनीति में भी एक्टिव हैं. वो भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. साल 2019 में आजमगढ़ से उन्हें लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव से हार मिली थी, लेकिन 2022 के उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

What insurance numbers do not reveal

India is often described as an “underinsured” country. This...

India legend shares blunt verdict on LSG pacer’s chances

2 min readMar 22, 2026 10:48 PM IST Despite his...

‘We do it together, in confidence’: Netanyahu backs US strikes on Iran | US-Israel war on Iran

NewsFeed“Whatever we do, we do together, and as far...
Join Us WhatsApp