Saraiyanjan Minor Girl Kidnap | Coaching Class FIR

Date:

लड़की की मां ने थाने में चार लोगों पर मकदमा कराया।

समस्तीपुर में सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। लड़की की मां के लिखित बयान के आधार पर सरायरंजन थाना में कांड संख्या 30/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

.

प्राथमिकी के अनुसार, अपहृत लड़की की मां ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह खालिसपुर स्थित एक कोचिंग में पढ़ने गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। पीड़िता की मां ने जब कथित आरोपी युवक के पिता से इस संबंध में शिकायत की, तो उन्होंने उन्हें डांट-डपटकर भगा दिया।

इस मामले में खालिसपुर निवासी सुनील महतो के पुत्र अनिकेत कुमार, किशनपुर युसूफ निवासी प्रमोद शर्मा के पुत्र राहुल कुमार, मो. साफी के पुत्र अमन और अनिल महतो की पुत्री स्वीटी कुमारी को आरोपी बनाया गया है। सरायरंजन थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp