SBI कर देगा मालामाल: 2 लाख जमा करें और कमाएं 1 लाख से ज्यादा ब्याज, जानिए बैंक की खास स्कीम, जिसमें है बंपर फायदा

Date:

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। बैंक की विशेष अमृत वृष्टि एफडी स्कीम और लंबी अवधि की एफडी में निवेश कर ग्राहक अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। 2 लाख रुपये जमा करने पर 6 साल में एक लाख रुपये से ज्यादा का ब्याज मिलने की संभावना है।
________________________________________
SBI FD Schemes: 2 लाख जमा करें और कमाएं 1 लाख से ज्यादा ब्याज, जानिए बैंक की खास स्कीम

SBI FD Schemes: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश की है। बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी योजनाओं पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की वजह से एफडी आज भी निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय विकल्प माना जाता है।

SBI में ग्राहक कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। वहीं अधिकतम 10 वर्षों तक की अवधि के लिए भी फिक्स्ड डिपॉजिट कराया जा सकता है। एफडी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की गई राशि एक तय समय के बाद निश्चित ब्याज के साथ सुरक्षित रूप से वापस मिल जाती है।

अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक SBI अपनी विशेष अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम के तहत सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यह योजना 444 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध है। इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत ब्याज मिलता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।इसके अलावा बैंक 5 से 10 साल की अवधि वाली एफडी योजनाओं पर भी आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। इस अवधि की एफडी में सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है।

6 साल की एफडी में निवेश पर बेहतर रिटर्न

अगर कोई निवेशक SBI में 6 साल की अवधि के लिए एफडी कराता है तो उसे भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सामान्य नागरिकों के लिए इस अवधि में 6.05 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जबकि वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर अधिक रखी गई है।

2 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर कोई सामान्य नागरिक SBI में 6 साल के लिए 2,00,000 रुपये की एफडी कराता है तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 2,86,747 रुपये मिलेंगे। इसमें 86,747 रुपये ब्याज के रूप में शामिल होंगे।वहीं यदि कोई वरिष्ठ नागरिक 2 लाख रुपये की एफडी 6 साल के लिए कराता है तो उसे मैच्योरिटी पर लगभग 3,04,184 रुपये मिलेंगे। इसमें करीब 1,04,184 रुपये ब्याज के रूप में होंगे।अति वरिष्ठ नागरिकों को इस निवेश पर सबसे ज्यादा लाभ मिलता है।

यदि वे 6 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर उन्हें लगभग 3,05,983 रुपये मिलेंगे। इसमें 1,05,983 रुपये तक का फिक्स ब्याज शामिल होगा।बैंक एफडी को निवेश का सुरक्षित विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। साथ ही निवेशक को पहले से तय ब्याज दर पर निश्चित रिटर्न मिलता है। यही वजह है कि जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए एफडी आज भी एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Internet reveals why 14-year-old Vaibhav Sooryavanshi shouldn’t have watched ‘Dhurandhar’ | Cricket News

NEW DELHI: Vaibhav Sooryavanshi recently grabbed attention...

अलगुंदा के जंगल में लगी भीषण आग, 5 एकड़ क्षेत्र में पेड़-पौधे राख

भास्कर न्यूज |गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल अंतर्गत सदर प्रखण्ड...

JBM Auto, Olectra, Ather, Ola Electric: EV Stocks Rally On Oil Shock Opportunity

Shares of JBM Auto Ltd., Olectra Greentech Ltd., Ather...

‘Fake news’: Russia dismisses report on sharing drone technology with Iran

The Kremlin on Wednesday rejected a Wall...
Join Us WhatsApp