Supaul MP Dileshwar Kamait Joins India-US Parliamentary Friendship Group

Date:

सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलेश्वर कामैत को भारत और अमेरिका के बीच मजबूत, सकारात्मक तथा व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित भारत-अमेरिका (USA) संसदीय मैत्री संघ का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन 18वीं लोकसभा की अवधि के ल

.

इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि संसद में अमेरिका के साथ संसदीय मैत्री समूह (Parliamentary Friendship Group) का गठन किया गया है। पत्र के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष की ओर से सांसद दिलेश्वर कामैत को भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री संघ का सदस्य मनोनीत किया गया है।

कूटनीतिक संबंध हुए है मजबूत

इस आशय की आधिकारिक सूचना निदेशक एल.वी. रमणा द्वारा प्रेषित की गई है। पत्र में समूह की संरचना की प्रति भी संलग्न होने की जानकारी दी गई है। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक एवं कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत होते रहे हैं।

ऐसे में संसदीय मैत्री संघ की भूमिका दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद, सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में अहम मानी जाती है। इस मंच के माध्यम से व्यापार, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को नई दिशा मिल सकती है।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान होगी मजबूत

सांसद के इस उपलब्धि पर सुपौल लोकसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय युवा समाजसेवी मयंक, उमेश गुप्ता, जगरनाथ कामत सहित स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल सुपौल, बल्कि बिहार की भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत होगी।

नागरिकों ने आशा जताई कि सांसद कामैत इस मंच के जरिए क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

R. Madhavan Reveals Dubai Fans Are Flying To India For Dhurandhar: The Revenge

The buzz around Aditya Dhar’s upcoming sequel, Dhurandhar: The...

China removes nine military officials ahead of key political meeting

No official reason for the removal was given, but...

ENG vs NZ Dream11 Team Today Prediction: Stats, Analysis

R Premdasa Stadium, Colombo  Pitch Report: This pitch is expected...
Join Us WhatsApp