Surya Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। यहां रहते हुए सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह नक्षत्र शनि देव के अधीन माना जाता है, जिन्हें न्याय, कर्म और संतुलन का कारक कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो यह स्थिति बेहद खास बन जाती है। यह केवल बाहरी सफलता ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के कर्म, निर्णय और जीवन की दिशा पर भी गहरा प्रभाव डालती है। यही नहीं ग्रहों की यह खास स्थिति जीवन में एक संतुलन बनाती है और जातकों के आत्मविश्वास व नेतृत्व की ऊर्जा को बढ़ाती हैं। ऐसे में सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है, आइए जानते हैं।
Shani Gochar 2026: 21 मार्च से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि करेंगे नक्षत्र गोचर

2 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2026
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। यह समय आपके भाग्य का दरवाजा खोल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं। इस समय कर्क राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही आप नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। अगर नौकरी में आप बदलाव की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा से जुड़े सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। बड़ी बात यह है कि, पहले किए गए निवेश से अच्छा धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

3 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2026
– फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
सूर्य नक्षत्र गोचर से मकर राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। इस समय जातकों को नए काम, मकान, वाहन आदि की प्राप्ति हो सकती हैं। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों के विवाह में आ रही बाधाएं अब दूर होंगी। कुछ लोगों को घर या संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी प्राप्त होने वाली हैं। शनि के प्रभाव से आपके अंदर स्थिरता और गंभीरता बनी रहेगी। मकर राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। लक्ष्य को लेकर किए गए प्रयासों का मनचाहा फल प्राप्त होने वाला है। नए लोगों से मिल सकते हैं।
Kharmas 2026: खरमास में इन राशियों का बढ़ेगा तनाव, भूलकर भी न करें ये 5 काम

4 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2026
– फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है। सूर्य आपकी राशि में विराजमान हैं और यहां रहते हुए उन्होंने नक्षत्र गोचर किया है। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। मीन राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। छात्रों की उनके गुरुजनों से बात होगी, जिससे मन में चल रही उलझनों को दूर किया जा सकता है।
Budh Disha Parivartan: 25 मार्च से बुध होंगे दक्षिणमार्गी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




